Home देश मुंबई में वायु प्रदूषण पर बॉम्बे HC सख्त, सड़कों और साइलेंस जोन...

मुंबई में वायु प्रदूषण पर बॉम्बे HC सख्त, सड़कों और साइलेंस जोन में पटाखों पर बैन, 3 दिन मांगी रिपोर्ट

मुंबई में वायु और ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए BMC, MPCB और मुंबई पुलिस को फटकार लगाई है.मुंबई:मुंबई में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने शहर के प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए मौजूदा हालात को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है.हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC), महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) और मुंबई पुलिस के कामकाज पर गहरा असंतोष जताया है. अदालत ने कहा कि हाल ही में हुए त्योहारों और खासकर धार्मिक जुलूसों के दौरान प्रदूषण से जुड़े नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई.कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि सार्वजनिक सड़कों के साथ-साथ अस्पतालों और स्कूलों जैसे ‘साइलेंस जोन’ में पटाखे फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध के स्पष्ट आदेश पहले से थे. इसके बावजूद हालिया धार्मिक जुलूसों में इन आदेशों का पालन नहीं हुआ और प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह विफल रहा.स्थिति को काबू में करने के लिए हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से कई सख्त निर्देश जारी किए हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version