मुंबई में वायु और ध्वनि प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए BMC, MPCB और मुंबई पुलिस को फटकार लगाई है.मुंबई:मुंबई में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता और बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने शहर के प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए मौजूदा हालात को बेहद गंभीर और चिंताजनक बताया है.हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC), महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) और मुंबई पुलिस के कामकाज पर गहरा असंतोष जताया है. अदालत ने कहा कि हाल ही में हुए त्योहारों और खासकर धार्मिक जुलूसों के दौरान प्रदूषण से जुड़े नियमों की खुलेआम अनदेखी हुई.
