भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रनों का लक्ष्य दो गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया. संजू सैमसन, नमन धीर, श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने इस जीत में अहम भूमिका निभाई.भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च का किला फतह कर लिया है. जी हां, भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (22 अक्टूबर 2026) को हेगले ओवल में खेला गया. जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाने में कामयाब हुई थी. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. मुकाबले के दौरान कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा. उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. बात करें उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनका मैच के दौरान कुछ ज्यादा ही प्रभाव रहा, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं- संजू सैमसन भारत की इस ऐतिहासिक जीत में सबसे अहम योगदान सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिया. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए केवल 33 गेंदों का सामना किया. इस बीच देखते ही देखते 203.03 की स्ट्राइक रेट से 67 रन कूट डाले. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और चार खूबसूरत छक्के देखने को मिले. बेहतरीन पारी के लिए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
