तिब्बत में आए भूकंप में फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन हालिया हिम-चट्टान स्खलन और बाढ़ के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है.तिब्बत में गुरुवार रात करीब 7.0 तीव्रता का जोरदार भूकंप दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई में स्थित था. गहराई अधिक होने के बावजूद इसके झटके दूर-दूर तक महसूस किए गए.कई इलाकों में महसूस हुए झटकेभूकंप के बाद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया. कई जगहों पर लोग एहतियात के तौर पर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान, जनहानि या संपत्ति को क्षति पहुंचने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है.तिब्बती पठार एशिया के सबसे महत्वपूर्ण जल स्रोतों में से एक माना जाता है. ब्रह्मपुत्र सहित कई प्रमुख नदियों का उद्गम इसी क्षेत्र से होता है. ये नदियां कई देशों से होकर गुजरती हैं. ऐसे में इस इलाके में होने वाले भूकंप, भूस्खलन और अन्य प्राकृतिक बदलाव निचले क्षेत्रों में रहने वाले करोड़ों लोगों के लिए भी चिंता का विषय बन जाते हैं.
