Home Uncategorized दाऊद की राह पर लॉरेंस गैंग! बिल्डरों-बॉलीवुड से वसूली के लिए D-कंपनी...

दाऊद की राह पर लॉरेंस गैंग! बिल्डरों-बॉलीवुड से वसूली के लिए D-कंपनी जैसी दहशत का प्लान, क्राइम ब्रांच का दावा

मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग केस की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को शक है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग शहर के अंडरवर्ल्ड में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है.मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को शक है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग शहर के अंडरवर्ल्ड में अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।. जांच एजेंसियों के अनुसार, गैंग खुद को कभी दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी की तरह एक बड़े आपराधिक नेटवर्क के रूप में स्थापित करना चाहता है. बिश्नोई गैंग पिछले कुछ सालों में काफी पॉपुलर हुआ है. गैंग ने दिल्ली, हरियाणा पंजाब से लेकर अब मुंबई तक अपना नेटवर्क मजबूत कर लिया है.सूत्रों के मुताबिक, जांच में यह एंगल सामने आया है कि गैंग मुंबई में डर और दहशत का माहौल बनाकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराना चाहता है. पुलिस को संदेह है कि इसके लिए बिल्डरों, कारोबारियों और बॉलीवुड से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर रंगदारी वसूली की कोशिश की जा सकती है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version