बिग बॉस 20 से इस वीकेंड का वार पर स्काउट ओपी पर सलमान खान भड़कते हुए नजर आएंगे, जिसका कारण लव गिल और काशवी होंगी. लेकिन इसी बीच शो में इविक्शन की खबर सामने आ गई है. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट लव गिल और स्काउट ओपी का मामला इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डिस्कस होगा. वहीं सलमान खान शो में स्काउट की क्लास लेते हुए नजर आएंगे. इसी बीच शो से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है कि वीकेंड का वार पर एक कंटेस्टेंट ने 2 करोड़ रुपए पैनल्टी भरने के बाद शो छोड़ने का फैसला किया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इस हफ्ते गुल्लू, कनिका मान, स्काउट ओपी, आसिफ खान, लवप्रीत गिल और आम्रपाली दुबे नॉमिनेट हुए हैं. बिग बॉस से इविक्ट हुए स्काउट ओपीबिग बॉस 20 का अपडेट देने वाले एक्स पेज पर बताया गया कि स्काउट ओपी इविक्ट हो गए हैं. पोस्ट में लिखा गया, SCOUTOP बाहर हो गए. Scout OP ने BB20 टीम को 2 करोड़ रुपये देकर शो छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मैं कई चीजें झेल सकता हूं, लेकिन काशवी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता! भारी मन से मैं बिग बॉस के घर से बाहर जा रहा हूं. इसके अलावा खबर है कि आसिफ खान भी शो से इविक्ट हो गए हैं.
