Home देश मुंबई में BEST बस की टक्कर से 2 कारों के उड़े परखच्चे,...

मुंबई में BEST बस की टक्कर से 2 कारों के उड़े परखच्चे, 5 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई के वडाला जंक्शन स्थित भक्ति पार्क ट्रैफिक सिग्नल के पास एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हो गया. सिग्नल पर खड़ी दो कारें टक्कर के बाद आगे बढ़कर एक BEST बस से जा भिड़ीं, जिसमें एक कार BEST बस के नीचे फंस गई.मुंबई के वडाला जंक्शन स्थित भक्ति पार्क ट्रैफिक सिग्नल के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए. इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा रात करीब 9 बजे उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. बेस्ट बस से भयानक टक्कर के बाद कार को जेसीबी की मदद से हटाया गया. तस्वीर में देखा जा सकता है टक्कर की वजह से कार सिमट गई है और शीशे और पूरा स्ट्रक्चर बर्बाद हो गया है.जानकारी के अनुसार, रूट नंबर 6/2 लिमिटेड की एक BEST बस कोलाबा डिपो से गवनगांव की ओर जा रही थी. ट्रैफिक सिग्नल पर बस रुकी हुई थी और उसके पीछे दो कारें खड़ी थीं. तभी पीछे से आ रही एक प्राइवेट ‘चलो’ बस ने सबसे पीछे खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें आगे जाकर आपस में और फिर BEST बस से टकरा गईं. इस दौरान एक कार BEST बस के पिछले हिस्से के नीचे फंस गई.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version