उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर मंथन तेज हो गया है. दोनों दलों ने बातचीत के लिए समितियां बनाने का फैसला किया है और सीट शेयरिंग पर अंतिम निर्णय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव के स्तर पर होगा.उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें चल रही है. ये भी सुर्खियों में है कि कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची सपा को सौंपी है, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है मगर 181 उम्मीदवारों की सूची लेकर दिल्ली में सब घूम रहे हैं. कांग्रेस के तरफ से कई नेताओं के बयान भी सामने आ रहे हैं कि कोई हमें हल्के में मत लें, सम्मान से समझौता नहीं होगा इत्यादि. अब यह तय हुआ है कि प्रियंका गांधी यूपी में सीटों के बंटवारे का मामला देखेंगी.सोनिया गांधी के किताब ‘Belonging’ के विमोचन पर जब अखिलेश, राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात हुई तो यह हुआ कि दोनों तरफ से एक एक कमिटी बना दी जाए. पहले वो बात करें फिर राहुल,प्रियंका और अखिलेश यादव मिलकर अंतिम फैसला कर लेंगे.
