Home Uncategorized OTT की दुनिया की बुलेट ट्रेन थी 104 मिनट की ये थ्रिलर...

OTT की दुनिया की बुलेट ट्रेन थी 104 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म, 10 दिन में हुई शूट 24 घंटे के 2 करोड़ वसूलता था हीरो

, OTT की दुनिया में अपने कदम जमाना आसान बात नहीं है. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे महज 10 दिनों में शूट किया गया और जब रिलीज को तैयार हुई तो दर्शकों से खूब प्यार भी मिला.नई दिल्ली:पांच साल पहले कार्तिक आर्यन ने अपनी ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘धमाका’ से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि चर्चा सिर्फ उनके अलग तरह के किरदार और फिल्म के विषय को लेकर ही नहीं थी, बल्कि महज 10 दिनों की शूटिंग के लिए कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की फीस लेने को लेकर भी थी. उस समय कोविड-19 महामारी के कारण मनोरंजन जगत काफी प्रभावित हुआ था और ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्मों की रिलीज का एक बड़ा माध्यम बनकर उभर रहे थे. ऐसे में कार्तिक की इतनी बड़ी फीस चर्चा का विषय बन गई थी, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और बाजार में उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाती थी.राम माधवानी के निर्देशन में बनी और रॉनी स्क्रूवाला, अमिता माधवानी और राम माधवानी द्वारा निर्मित ‘धमाका’ को शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसे सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया. महामारी के दौरान फिल्म की महज 10 दिनों में पूरी हुई शूटिंग ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. जनवरी 2023 में ‘आप की अदालत’ में अपनी मौजूदगी के दौरान कार्तिक ने खुद इस चर्चित फीस पर बात की थी और स्वीकार किया था कि उन्हें इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये मिले थे.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version