दिव्यांग विवेक से अभद्रता करने वाला रोडवेज का कंडक्टर रूट ऑफ किया गया, अगले आदेश तक ड्यूटी पर रोक

    दिव्यांग विवेकमणि से दुर्व्यवहार के मामले को रोडवेज ने गंभीरता से लिया है। दिव्यांक विवेक से अभद्रता करने वाले रोडवेज बस कंडक्टर को रूट ऑफ कर दिया है। साथ ही अगले आदेश तक उसको ड्यूटी देने पर रोक लगा दी है। विवेकमणि ने अधिकारियों को पत्र भेजकर कंडक्टर की शिकायत की थी।

    बता दें कि प्रयागराज के परेड ग्राउंड में 29 फरवरी 2020 को आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में जिस दृष्टिबाधित दिव्यांग शख्स ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी, वही युवक बुधवार को रोडवेज के एक कंडक्टर के दुर्व्यवहार का शिकार हो गया। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर विवेकमणि ने बस में दिव्यांग की सीट की मांग की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया।

    इस मामले की विवेक ने एआरएम से लिखित शिकायत भी की है। दरअसल लालगोपालगंज निवासी विवेकमणि त्रिपाठी बुधवार सुबह सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचे। वहां वह प्रयाग डिपो की बस (यूपी 70 ईटी 9561) में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने कंडक्टर से दिव्यांग सीट की मांग की। विवेक का आरोप है कि सीट मांगने पर कंडक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की और धक्का देकर बस से बाहर कर दिया।

     

    अफसरों से की शिकायत
    धक्का देने से सड़क पर गिरे विवेक को कुछ लोगो ने सहारा देकर उठाया। चोटिल हुए विवेक ने इस घटना की जानकारी रोडवेज के अफसरों को दी है। विवेक से एआरएम प्रयाग को लिखे शिकायती पत्र में भी इसका उल्लेख किया। उनके अनुसार उन्हें काफी चोट भी आई। पत्र में कंडक्टर का नाम शिव शंकर यादव बताया है। साथ ही विवेक ने कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।

    किसी भी तरह का अमानवीय कृत्य बर्दाश्त नहीं है। इस मामले की जांच एआरएम प्रयागराज को सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version