रिपोर्ट में खुलासा! अपनी जिमनास्ट पार्टनर अलीना काबेवा संग लग्जरी पैलेस में रहते हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की राजधानी मॉस्को से 250 मील दूर वल्दाई के एक जंगल में स्थित इस अचल संपत्ति के रूप में पैलेस का निर्माण 1996 में पुतिन के राजनीति में कदम रखने के बाद किया गया था। वे 1999 से रूस के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप में बने हुए हैं।

    रूस और यूक्रेन की जंग एक साल के बाद भी जारी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जंग के दौरान परमाणु हथियारों की धमकी भी दी है। हालांकि रूसी राष्ट्रपति अपनी बीमारी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। इन सबके बीच एक नई रिपोर्ट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी जिमनास्ट प्रेमिका, अलीना काबेवा और उनके बच्चों के साथ एक लक्जरी पैलेस में रह रहे हैं। रूसी मीडिया ग्रुप प्रोएक्ट की रिपोर्ट में पहली बार महलनुमा घर के अंदर के लग्जरी घर के इंटीरियर की तस्वीरों का दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस की राजधानी मॉस्को से 250 मील दूर वल्दाई के एक जंगल में स्थित इस अचल संपत्ति के रूप में पैलेस का निर्माण 1996 में पुतिन के राजनीति में कदम रखने के बाद किया गया था। वे 1999 से रूस के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री के रूप में बने हुए हैं।

    पुतिन “गोल्डन हाउस” के रूप में जाने जाने वाले सेंट पीटर्सबर्ग में विंटर पैलेस जैसा दिखने के लिए घर को कस्टम-बिल्ड करना चाहते थे। पुतिन का ल्यूडमिला ओचेरेत्नाया जब आफिशिय​ली तलाक हुआ, तो फिर वे 39 वर्षीय अलीना काबेवा को पैलेस में ले आए। यह वल्डाई रेसीडेंस काफी आलीशान है। इस भव्य पैलेस के आसपास पुतिन की 70 एकड़ की जमीन है।

    2020 में, पुतिन ने अपने पार्टनर काबेवा के लिए एक नई संपत्ति का निर्माण शुरू किया, जो ‘गोल्डन हाउस’ के करीब है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में, काबेवा के घर के पास एक बोट डॉक बनवाया गया। जहां एक कैनाल है। दरअसल ये पूरी जमीन कभी पेड़ों की नर्सरी हुआ करती थी। यहां नेशनल पार्क बनाने के लिए बड़ी संख्या में कोनिफर्स के पौधे लगा गए थे। पुतिन और काबेवा के पैलेस के कुछ ही दूरी पर  एक भव्य स्पा कॉम्प्लेक्स है, जिसमें एक सोलारियम, एक क्रायो चैंबर, एक 25-मीटर का स्विमिंग पूल, एक हमाम, एक सौना, एक मड रूम आदि बनाए गए हैं। यहां पास में ही पुतिन के प्राइवेट ट्रेन स्टेशन भी हैं।

     

    NO COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Exit mobile version