उमेश पाल हत्याकांड : भाई को बचाने के लिए आयशा प्रयागराज में, पति गिरफ्तार

    अतीक की बहन आयशा नूरी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही प्रयागराज में भाई तथा परिवार को बचाने के लिए प्रयासरत हैं, दूसरी ओर मेरठ के नौचंदी से उनके पति डा. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया गया।

    अतीक की बहन आयशा नूरी उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही प्रयागराज में भाई तथा परिवार को बचाने के लिए प्रयासरत हैं, दूसरी ओर मेरठ के नौचंदी से उनके पति डा. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया गया। शूटर गुड्डू मुस्लिम तथा अन्य शूटरों को शरण देने के आरोप में पुलिस ने अखलाक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। अतीक की बहन आयशा नूरी का निकाह मेरठ के डा. अखलाक के साथ हुआ था।

    उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब शाइस्ता भी फरार हो गईं तो परिवार की ओर से आयशा नूरी ने ही मोर्चा संभाला था। आयशा ने ही जैनब और अपनी बेटी के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर तमाम आरोप लगाए थे। जब अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था, आयशा और उनकी बेटी वकील विजय मिश्रा के साथ पुलिस की गाड़ी के पीछे पीछे प्रयागराज तक आईं थीं।

    उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस कस्टडी अतीक सुरक्षित नहीं है। उनके साथ कुछ भी हो सकता है। आयशा अपने भाई और मायके वालों के लिए प्रयासरत थे। उधर उनके पति अखलाक को शूटर गुड्डू मुस्लिम तथा अन्य शूटरों को संरक्षण देने के जेल चले गए। परिवार के अन्य लोग भी संदेह के घेरे में है। अतीक के अन्य रिश्तेदारों पर भी पुलिस निगाह रखे है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here