मां ने दर्ज करवाया बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा, बेटी ने आरोपी से ही रचा ली शादी

    स्कूल गई छात्रा प्रेमी के साथ फरार हो गई थी । इस मामले में माने एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिसिया कार्रवाई शुरू हुई तो प्रेमी युगल कोतवाली आए।

    स्कूल गई छात्रा प्रेमी के साथ फरार हो गई थी । इस मामले में माने एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिसिया कार्रवाई शुरू हुई तो प्रेमी युगल कोतवाली आए। जहां से पुलिस ने युवती का 161 और 164 का बयान कराया तो युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। दोनों बालिग होने के चलते पुलिस ने इच्छा अनुसार जीवन यापन करने के लिए दोनों को कोतवाली से छोड़ दिया गया। रविवार की शाम दोनों प्रेमी युगल एक मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचा ली।

    आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनायका गांव की रहने वाली चमेला पत्नी प्रवेश कुमार शर्मा ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी बेटी शिखा जो बीए फाइनल की छात्रा है, उसे बहला-फुसलाकर , 28 मार्च को आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ही कोटिया गांव निवासी राजेश कुमार भगा ले गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की।

    बालिग होन के चलते पुलिस ने छोड़ा

    दो दिन पूर्व दोनों आसपुर देवसरा थाने पहुंचे, जहां पर पुलिस ने युवती का पहले 161 का बयान कराया, उसके बाद 164 का बयान न्यायालय के समक्ष कराने के बाद जब युवती ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने बालिग होने के चलते दोनों को इच्छा अनुसार जीवन यापन करने के लिए छोड़ दिया। रविवार की देर शाम प्रेमी युगल ने अमरगढ़ स्थित एक मंदिर में शादी रचा ली।

    इस शादी के गवाह इलाके के कई लोग हुए। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार यह शादी संपन्न हो गई। अब दोनों पति-पत्नी के रूप में निवास कर रहे हैं। इस संबंध में आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष संजय पांडे का कहना है कि न्यायालय के समक्ष बयान के बाद दर्ज मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है । दोनों बालिग हैं। इच्छा अनुसार जीवन यापन करने के लिए स्वतंत्र है। इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here