राजस्थान शासन सचिवालय में शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पद क्रिएट, सीएम गहलोत ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

    राजस्थान सचिवालय निजी संवर्ग में शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पद सृजित किए गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पदों के सृजन संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

    सीएम अशोक गहलोत ने शीघ्रलिपिक के कुल 164 पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्मिक विभाग को अर्थना भिजवाने की स्वीकृति भी दी है। इनमें 123 नए पदों सहित 41 वैकेंट पद शामिल हैं।

    शीघ्रलिपिक के नए पदों के अस्थाई सृजन की सहमति उनके प्रमोशन प्राप्त कर लेने तक दी
    मुख्यमंत्री के इस निर्णय से शासन सचिवालय में सरकारी काम सुचारू रूप से हो सकेगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। शीघ्रलिपिक के 123 नवीन पदों के अस्थाई सृजन की सहमति उनके पदोन्नति प्राप्त कर लेने तक प्रदान की गई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here