ट्रंप के टैरिफ का झटका! ग्लोबल मार्केट में हड़कंप से भारतीय शेयर बाजार हुआ धाराशायी

Stock Market Opening Bel On April 4: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार पर भी असर दिखने लगा है. 4 अप्रैल 2025 को बाजार ने लाल निशान में शुरुआत की. सेंसेक्स -निफ्टी में गिरावट जारी रही. ग्लोबल मार्केट में आई भारी गिरावट का असर भारतीय निवेशकों की धारणा पर भी पड़ा, जिससे बाजार में बिकवाली बढ़ी. शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, ट्रंप के टैरिफ का दिखा असर4 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत धीमी रही. प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 135.27 अंक यानी 0.18% नीचे 76,160.09 पर था. वहीं, निफ्टी 59.70 अंक यानी 0.26% की गिरावट के साछ 23,190.40 पर ट्रेड कर रहा था. प्री-ओपनिंग के बाद जब बाजार खुला, तो गिरावट और तेज हो गईसुबह 9:21 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, सेंसेक्स 562.90 अंक गिरकर 75,732.46 पर पहुंच गया. निफ्टी भी 203.45 अंक टूटकर 23,046.65 पर कारोबार कर रहा था. ये गिरावट अमेरिका के नए टैरिफ ऐलान के चलते ग्लोबल मार्केट में आए भूचाल की वजह से देखी गई.ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, वॉल स्ट्रीट को बड़ा झटकाट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका अब सभी इंपोर्ट्स पर कम से कम 10% टैरिफ लगाएगा. खासतौर पर चीन, वियतनाम, इंडोनेशिया और यूरोपीय संघ (EU) के उत्पादों पर यह दर 25% तक जा सकती है. चीन पर कुल 54% तक टैरिफ लगाया गया है, जबकि वियतनाम पर 46%, कंबोडिया पर 49% और इंडोनेशिया पर 32% का टैरिफ लगाया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here