मम्मी पापा रोना मत वरना मेरी आत्मा को शांति नही मिलेगी… पत्नी पर आरोप लगा युवक ने दी जान

यूपी से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक शख्स ने आत्महत्या करने से पहले चार पन्ने के सुसाइड नोट में अपना दर्द बयां करते हुए अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी और सुसराल पक्ष को जिम्मेदार बताया है. साथ ही उसने पुलिस से उन लोगों के खिलाफ कड़ी कर्रवाई करने की मांग भी की है. घटना उत्तर प्रदेश के इटावा की है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस शख्स ने आत्महत्या की है उसका एक चार महीने का बेटा भी है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान 23 वर्षीय अमित कुमार यादव के रूप में की है. पीड़ित परिजनों के अनुसार अमित की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व रिंकी नाम की युवती से हुई थी. दोनों का चार माह का बेटा भी है. शादी के बाद से ही पति-पत्नी के संबंध तनावपूर्ण थे और अक्सर विवाद होते रहते थे. कुछ दिन पहले अमित की पत्नी मायके चली गई थी. जिस समय अमित ने आत्महत्या की उस दिन अमित के पिता पारिवारिक समारोह में शामिल होने गए हु थे. जबकि अमित की मां घर के बाहर काम कर रही थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here