प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में शतक जड़ने वाले ‘बिहार के बेटे’ वैभव सूर्यवंशी की अद्भुत बल्लेबाजी कौशल की तारीफ करते हुए शीर्ष स्तर पर अपनी जगह बनाने के लिए युवाओं को कड़ी मेहनत और प्रतिस्पर्धा करने के लिए रविवार को प्रोत्साहित किया. मोदी ने बिहार में खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) के उद्घाटन के दौरान अपने वीडियो संबोधन में सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का जिक्र किया. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले ने हाल ही में आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 35 गेंदों में शानदार शतक जड़कर क्रिकेट जगत में धूम मचा दी थी.










