जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने रविवार को घोषणा की कि वह पाकिस्तान और भारत के बीच मौजूदा स्थिति पर आयोजित होने वाली प्रमुख सरकारी बैठक में शामिल नहीं होगी. इस निर्णय की घोषणा पार्टी की राजनीतिक समिति ने एक बयान में की.पीटीआई ने कहा, “चूंकि, यह महज एक सरकारी बैठक है और इसके जरिये राष्ट्रीय सहमति बनाने का कोई गंभीर प्रयास नहीं दिखता है, न ही इसमें इमरान खान जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नेता को शामिल करने का कोई इरादा है, इसलिए हमारा मानना है कि इस बैठक में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की भागीदारी जरूरी नहीं है.”










