EPFO के इस नए नियम से करोड़ों कर्मचारियों को होगा फायदा,ओवरलैप सर्विस पीरियड की वजह से रिजेक्ट नहीं होगा PF क्लेम

EPFO New Rules 2025: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के इस नए नियम से करोड़ों कर्मचारियों को राहत मिलेगी. EPFO (Employees Provident Fund Organisation) ने साफ कर दिया है कि अब कर्मचारियों के ओवरलैप सर्विस पीरियड की वजह से ट्रांसफर क्लेम को रिजेक्ट नहीं किया जा सकेगा.EPFO ने इस बात पर जोर दिया कि ओवरलैपिंग सर्विस पीरियड के आधार पर PF क्लेम को खारिज करना सही नहीं है.संगठन का कहना है कि ओवरलैप कई वास्तविक वजहों से हो सकता है, इसलिए इसे ट्रांसफर क्लेम को खारिज करने का आधार नहीं माना जाना चाहिए. यानी अब अगर दो नौकरियों के बीच आपके सर्विस पीरियड (Service Period) में ओवरलैपिंग नजर आती है, तो सिर्फ इस वजह से आपके PF ट्रांसफर क्लेम को रिजेक्ट नहीं किया जा सकेगा. EPFO ने 20 मई, 2025 को जारी एक सर्कुलर में यह जानकारी दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here