कौन हैं IPS अधिकारी जालिंदर सुपेकर और अमिताभ गुप्ता? महाराष्ट्र में क्यों गूंज रहे इनके नाम

महाराष्ट्र की सियासत और पुलिस महकमे में इन दिनों एक नाम तेजी से गूंज रहा है. 500 करोड़ रुपये का जेल खरीद घोटाला! घोटाला भी ऐसा, जिसमें सवाल उठे हैं IPS अफसरों की ईमानदारी पर, नाम जुड़े हैं जेल प्रशासन के सबसे ऊंचे पदों पर बैठे अधिकारियों से. जालिंदर सुपेकर और अमिताभ गुप्ता पर लगे आरोप न सिर्फ चौंकाने वाले हैं, बल्कि सिस्टम के भीतर गहराई तक फैले भ्रष्टाचार की कहानी बयां करते हैं. ये कहानी किसी थ्रिलर फिल्म से कम नहीं. एक ऐसा घोटाला, जो सीधे महाराष्ट्र की जेलों से जुड़ा है, और जिसमें घोटाले की रकम है, पूरे 500 करोड़ रुपये! आरोप हैं कि जेल में बंद कैदियों के लिए खरीदे जाने वाले खाने, कपड़े और अन्य सुविधाओं में बड़ा घोटाला किया गया है. इस पूरे मामले में सबसे पहले नाम उजागर किए पूर्व सांसद और स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के नेता राजू शेट्टी ने.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here