Home Uncategorized बकरीद: मीना बाजार में सजी बकरों की मंडी, कीमत 15 लाख तक,...

बकरीद: मीना बाजार में सजी बकरों की मंडी, कीमत 15 लाख तक, ये हैं सबसे महंगे बकरे

बकरीद को लेकर दिल्ली के जामा मस्जिद के पास स्थित मीना बाजार इन दिनों पूरी तरह से गुलजार है. यहां राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार तक से बकरे आए है, जिसे खरीदने के लिए सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रहती है. मीना बाजार में इस बार कई बकरे ऐसे हैं, जो अपनी कीमत को लेकर चर्चा में है. बात सबसे अधिक कीमत वाले बकरे की करें तो कई ऐसे बकरे मीना बाजार में हैं, जिसकी कीमत 10 से 15 लाख तक पहुंच चुकी है. बात सबसे अधिक कीमत वाले बकरे की करें तो मीना बाजार में दो ऐसे बकरे हैं, जिसपर सबकी निगाहें टिकी हुई है. इनकी कीमत भी सबसे ज्यादा है. इनके ऊपर अरबी में ‘अल्लाह’ और ‘मोहम्मद’ जैसे शब्द उभरे हुए हैं. इन्हें देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है. अल्लाह और मोहम्मद जैसे शब्द वाले एक बकरे की मांग 15 लाख रुपए और दूसरे की 5 लाख रुपए है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version