2 जुलाई 2024 का दिन था. जगह – हाथरस जिले का फुलरई गांव. गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. लाखों की संख्या में लोग दूर-दूर से सत्संग सुनने आए थे. कहते हैं, बाबा की चरण रज लेने के लिए लोग उनके पीछे भागे तो बड़ा हादसा हो गया. भगदड़ मच गई. लोग एक-दूसरे को कुचलते हुए आगे बढ़े. इस हादसे में 121 लोगों की जान चली गई. 150 से ज्यादा घायल हो गए. आज इस दर्दनाक हादसे को एक साल पूरा होने पर एनडीटीवी की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया
