पीएम मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात, ब्राजील के राष्ट्रपति ने की थी कल बात, चल क्या रहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की है. इस फोन कॉल के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन से संबंधित हाल के घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया. प्रधानमंत्री ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत के दृढ़ रुख को दोहराया.दोनों नेताओं ने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को इस वर्ष के अंत में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here