Home Uncategorized यूपी के बाराबंकी में रोडवेज बस पर गिरा पेड़, ड्राइवर समेत 5...

यूपी के बाराबंकी में रोडवेज बस पर गिरा पेड़, ड्राइवर समेत 5 की मौत

जिले के थाना जैदपुर क्षेत्र में हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर हरख गांव के पास राजाबाजार में तेज बारिश के दौरान रोडवेज की अनुबंधित बस पर अचानक एक गूलर का पेड़ गिर गया, जिसमें चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरख के समीप अनुबंधित रोडवेज बस पर गूलर का पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ और जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह लगभग 10:30 बजे उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की अनुबंधित बस सवारियों को लेकर बाराबंकी बस अड्डे से हैदरगढ़ के लिए रवाना हुई थीयात्रा के दौरान बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर हरख गांव के समीप राजाबाजार में सड़क किनारे स्थित एक गूलर का पेड़ भारी बारिश के कारण अचानक बस पर गिर पड़ा, जिससे बस को काफी नुकसान पहुंचा और यात्री घायल हो गए.घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा. तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया. जहां पांच यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया. मृतकों में चार महिलाएं और बस का चालक शामिल है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version