Home दुर्घटना उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में कृत्रिम झील बन रही ‘वॉटर बम’, लोगों की...

उत्तरकाशी के स्यानाचट्टी में कृत्रिम झील बन रही ‘वॉटर बम’, लोगों की उड़ी नींद

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे स्यानाचट्टी चट्टी कस्बा एक बार फिर खतरे की जद में आ गया है, कस्बे के पास से निकलती यमुना नदी में कृत्रिम झील का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के लोगों में चिंताएं भी बढ़ गई है.दरअसल यमुनोत्री नेशनल हाइवे में कुपड़ा गाड़ में लगातार बरसाती मलवा और बड़े-बड़े बोल्डर बहकर यमुना नदी में आ रहे हैं, जो यमुना नदी की मूल धारा पर रोधक का काम कर यमुना नदी के जल प्रवाह को रोकने का काम कर रहे हैं, जिससे यमुना नदी में पानी इकट्ठा होकर एक विशालकाय कृत्रिम झील का रूप ले लिया है. इस झील में अब तक आसपास में बने होटल की पहली मंजिल पूरी तरह डूब चुकी है और अभी भी झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.स्यानाचट्टी मोटर पुल के करीब तक यमुना का पानी पहुंचने वाला है, जिससे आसपास के लोगों में लगातार दहशत का माहौल बना हुआ है. आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी जगह पर कृत्रिम झील बन गई थी, जिसे सिंचाई विभाग द्वारा यमुना के मुहाने को पंचर कर मैनुअल तरीके से झील का पानी किसी तरीके से निकाला गया. लेकिन एक बार फिर झील के बढ़े हुआ जलस्तर ने आसपास के लोगों के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version