मम्मी, भाई मुझे माफ करना…संभाजीनगर में फार्मेसी स्टूडेंट ने सुसाइड नोट लिखकर की खुदकुशी

मम्मी, भाई, दादा-दादी , मुझे माफ़ कर दो’… सुसाइड नोट लिखने के बाद छत्रपति संभाजीनगर में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह खुदकुशी का मामला महाराष्ट्र के संभाजीनगर की अविष्कार कॉलोनी से सामने आया है. मृतक लड़की का नाम निकिता रवींद्र पवार है. बताया जा रहा है कि वो फार्मास्युटिकल साइंस की छात्रा थी और एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी में काम करती थी. आत्महत्या करने से पहले अपनी मां और भाई को मृतका ने भावुक संदेश लिखे खाने के लिए बुलाया पर नहीं मिला जवाबमूल रूप से राहुरी तालुका की रहने वाली निकिता बी. फार्मेसी में स्नातक थी, कुछ महीने पहले ही उसने वालुज औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवा कंपनी में नौकरी शुरू की थी. वह दो दोस्तों के साथ आविष्कार कॉलोनी में रहती थी. रविवार को उसकी सहेलियां घर चली गई थीं, उस दिन निकिता काम पर नहीं गई थी. रात करीब 10 बजे, उसके अन्य दोस्तों ने उसे खाने के लिए बुलाया, और कोई जवाब न मिलने पर, उन्होंने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटकी हुई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here