मैं हूं रामविलास पासवान का असली उत्तराधिकारी… चिराग पर खूब बरसे पारस

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस औपचारिक तौर पर महागठबंधन में शामिल हो गए हैं. बिहार चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने पशुपति पारस ने इसके लिए इंडिया अलायंस, कांग्रेस और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का आभार जताया है. एनडीटीवी से बातचीत में पारस ने दावा किया कि वो ही रामविलास पासवान के असली उत्तराधिकारी हैं.पशुपति पारस ने एनडीटीवी से कहा कि बिहार में इस बार इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अपने हक की सीट पर लड़ेंगी और उम्मीद है कि हमें अपने हिस्से की सीट मिलेगी. अभी सीट शेयरिंग नहीं हुई है, लेकिन इसको लेकर जल्द हमारी बातचीत होगी. हमारी पार्टी महागठबंधन में शामिल हो गई है. सभी छोटे बड़े दलों की सीटों की संख्या मीटिंग में फाइनल हो जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here