काबुल अटैक तक कैसे पहुंचा पाकिस्तान और तालिबान का रिश्ता? अब सिर्फ बॉर्डर कब्रगाह नहीं रह गया

तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में 2 बड़े धमाके हुए हैं. अपुष्ट खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने कथित तौर पर शहर के अंदर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमला किया है. यह हमला उस समय हुआ है जब पाकिस्तान के अंदर TTP ने अपने हमले तेज कर दिए हैं, पाकिस्तानी सेना को उसने बड़ी चोट पहुंचाई है. पाकिस्तान और तालिबान के बीच संबंध लगातार खराब होते जा रहे हैं. इस्लामाबाद ने बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को दूर करने, उनपर एक्शन में तालिबान प्रशासन की विफलता पर बार-बार निराशा जताई है. पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने सार्वजनिक रूप से अफगानिस्तान की तालिबान सरकरा से कहा था कि उसे पाकिस्तान और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के बीच में से किसी एक को चुनना होगा. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि इस्लामाबाद अफगानिस्तान की धरती से जारी सीमा पार हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा. चलिए समझते हैं कि पाकिस्तान और तालिबान के बीच रिश्ते इतने तल्ख कैसे हो गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here