Home Uncategorized 29 शहरों के मेयर पद का आरक्षण तय: मुंबई, पुणे समेत 15...

29 शहरों के मेयर पद का आरक्षण तय: मुंबई, पुणे समेत 15 नगर निगमों को मिलेंगी महिला मेयर

महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में मेयर पद के आरक्षण का फैसला गुरुवार को लॉटरी सिस्टम के जरिए किया गया. इस प्रक्रिया के बाद साफ हो गया कि किस नगर निगम में मेयर किस वर्ग से चुना जाएगा. सबसे अहम फैसला मुंबई की BMC से आया, जहां मेयर पद महिला (सामान्य) के लिए आरक्षित हुआ है.पुणे, नवी मुंबई, नागपुर और नाशिक जैसे बड़े शहरों में भी मेयर की कुर्सी महिलाओं के खाते में गई है. इस तरह राज्य की 29 में से 15 महानगरपालिकाओं पर महिला मेयर नेतृत्व संभालेंगी, जो स्थानीय राजनीति में बड़ी बदलावकारी तस्वीर पेश करता है.महाराष्ट्र की महानगरपालिकाओं में महिला शक्ति का उभारकुल 15 महानगरपालिकाओं में महिला मेयर बैठेंगी.BMC सहित सभी बड़े शहर- मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, नाशिक में अब महिला नेतृत्व देखने को मिलेगा. ओपन कैटेगरी से 9 महिला मेयर चुनी जाएंगी. मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, नागपुर, धुले, मालेगांव, नांदेड़ और भिवंडी.OBC वर्ग से 4 महिला मेयर चुनी जाएंगी- अहिल्यानगर, अकोला, जलगांव, चंद्रपुर.SC वर्ग से 2 महिला मेयर होंगी- जालना और लातूर

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version