अमेरिका के साथ आगे बढ़ रही है बातचीत…. युद्ध की आशंका के बीच ईरान ने कहा

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और सैन्य टकराव की आशंकाओं के बीच ईरान ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच बातचीत में प्रगति हो रही है. ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी ने शनिवार को कहा कि मीडिया में चल रही अटकलों और युद्ध के माहौल के बावजूद कूटनीतिक स्तर पर संवाद की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. हालांकि, इसी बीच ईरान के सेना प्रमुख ने अमेरिका और उसके सहयोगियों को किसी भी सैन्य कार्रवाई के गंभीर परिणामों की चेतावनी भी दी है. ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी ने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत के लिए आवश्यक ढांचागत व्यवस्थाएं आगे बढ़ रही हैं और इस संबंध में जानबूझकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. लारीजानी का यह बयान ऐसे वक्‍त में आया है, जब एक दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी मॉस्को में हुई बैठक की जानकारी दी थी, जिसे क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here