चेहरे पर जूता रगड़ा, लखनऊ स्कूल में हैवानियत! 5वीं के छात्र की क्लासमेट्स ने कर दी पिटाई, चली गयी आंख की रोशनी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां कक्षा 5 के एक छात्र को उसकी ही कक्षा के दूसरे सेक्शन के छात्र ने, कक्षा 3 के अपने एक साथी के साथ मिलकर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई. यह घटना स्कूल परिसर के अंदर हुई. पीड़ित छात्र की मां का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है. मां ने बताया कि उनके बच्चे को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर जूता रगड़ा गया.नाबालिग ने मां को सुनाई दर्दनाक दास्तांपूरा मामला लखनऊ के कैंट इलाके स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल-3 का है. 21 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे लंच टाइम के दौरान कक्षा 5(A) के एक छात्र को कक्षा 5(E) के छात्र ने, कक्षा 3(C) के एक अन्य छात्र के साथ मिलकर बुरी तरह पीटा. हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसके बाएं आंख की रोशनी चली गई है. पीड़ित छात्र अब एक आंख से देख नहीं पा रहा है. मां के अनुसार, दोनों नाबालिग आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर जूता रगड़ा. रोते हुए बच्चे ने मां को पूरी घटना बताई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here