लोनावला में IT इंजीनियर ने 250 फीट गहरी खाई में कूदकर दी जान, सुसाइड से पहले पत्नी को भेजा था ईमेल

मुंबई-पुणे हाईवे पर स्थित लोनावला के मशहूर लायंस पॉइंट पर एक और दर्दनाक घटना सामने आई है. पुणे के बाणेर इलाके में स्थित एक आईटी कंपनी में काम करने वाले 32 वर्षीय इंजीनियर वीरेंद्र सिन्हा ने मंगलवार देर रात करीब 250 फीट गहरी खाई में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.लावारिस कार से खुला राजगुरुवार तड़के पुलिस को तब घटना का पता चला जब लायंस पॉइंट के पास खड़ी एक लावारिस कार मिली. नंबर ट्रेस करने पर पता चला कि यह कार वीरेंद्र सिन्हा की है. आसपास खोजबीन में कोई नजर न आने पर पुलिस को आशंका हुई कि युवक ने खाई में छलांग लगाई होगी.पत्नी और दोस्तों को भेजे थे ईमेल और मैसेजप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले वीरेंद्र ने अपनी पत्नी और कुछ दोस्तों को ईमेल व मैसेज के जरिए संकेत भेजे थे कि वह मानसिक तनाव में है और किसी कठोर कदम की ओर बढ़ रहा है. इन संदेशों के बाद परिजन और दोस्त चिंतित हुए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here