काली जिंदगी काले काम एक नाम वो भी बदनाम… झारखंड में वासेपुर के डॉन के नाम से मशहूर प्रिंस खान पर ये लाइन बिल्कुल सटीक बैठती है. धनबाद पुलिस अब उसके अपराध की दुनिया को खत्म करने में जुट गई है. प्रिंस खान के करीबी किशन खान उर्फ तसलीम खान को धर दबोचा है.बरवाअड्डा थाने के कांड 297/2025 और 11/2026 का मुख्य आरोपी लंबे समय से पुलिस और ATS के रडार पर था. पिछले दिनों ATS की टीम उसके कुर्मीडीह स्थित घर पर दबिश दे चुकी थी,लेकिन चालाकी से चकमा देकर फरार हो गया था. धनबाद पुलिस को मिली इस खास कामयाबी के बाद प्रिंस कान के बारे में जानना जरूरी हो जाता है. कौन है प्रिंस खान?वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अपराध की दुनिया का ‘डॉन’ है,जिसका नाम हत्याओं,फायरिंग और रंगदारी के मामलों से जुड़ा है. 2021 से दुबई फरार यह बदमाश विदेश से ही अपने साम्राज्य को चला रहा है.इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया.उसके कई साथियों को लगातार पुलिस दबिश दे गिरफ्तार कर चुकी है और अब उसके सबसे करीबी किशन खान रांची से गिरफ्तार हुआ है. बहरहाल प्रिंस का गिरोह अभी भी सक्रिय है हालांकि धनबाद SSP प्रभात कुमार ने तेज मुहिम से पिछले एक साल में प्रिंस के 2 दर्जन गुर्गे जेल के सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं,ATS अब किशन से प्रिंस के बारे में पूछताछ कर सकती है.










