एनटीए मुख्यालय पर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, अंदर घुसने की कोशिश पर सुरक्षाबलों से धक्का-मुक्की

नीट पेपर लीक और परीक्षा रद करने के विरोध में शनिवार को ओखला स्थित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मुख्यालय पर एनएसयूआइ ने प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़े युवा विरोध दर्ज कराते हुए परिसर में घुसने की कोशिश की।

एनटीए की कार्यप्रणाली, परीक्षा प्रक्रिया में लगातार सामने आ रही अनियमितता और अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व एनटीए महानिदेशक को हटाने की मांग की गई।

छात्र कर रहे बैकिकेडिंग फांदने की कोशिश

बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने धकेलकर पीछे किया।

एनटीए हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्र कई तरह के नारे लगा रहे हैं और हेडक्वार्टर के अंदर घुसने की कोशिश में लगे हैं, जिसमें उनकी अर्धसैनिक बलों से धक्कामुक्की हो गई।

लग रहे ये नारे

  • एनटीए को बैन करो-बैन करो
  • नीट छात्रों को न्याय दो- न्याय दो
  • शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो-इस्तीफा दो
  • एनटीए महानिदेशक इस्तीफा दो-इस्तीफा दो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here