हमारी सरकार देश की नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध : नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल 15 07 2026 से 18 07 2026 अपने तीसरे कार्यकाल में छठवीं बार अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो द‍िवसीय दौरे पर लाल बहादुर शास्‍त्री अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर पहुंचेगे। इस दौरान सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल सह‍ित भाजपा पदाध‍िकार‍ियों ने उनका स्‍वागत कि‍या। काशी में वह शाम पांच बजे बरेका में ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करने पहुंचे। मंच से नारी वंदन संशोधन विधेयक को लेकर उन्‍होंने अपनी बात भी रखी। इसके पूर्व मंच पर वह खुली जीप में पहुंचे तो समर्थकों ने उत्‍साह में खूब नारे भी लगाए। आयोजन के दौरान मंच पर मह‍िलाएं भी मौजूद रहीं तो वहीं उन्‍होंने अरबों की योजनाओं का लोकार्पण- श‍िलान्‍यास भी क‍िया।

घर में महिलाओं को सशक्त बनाना पूरे परिवार को मजबूत बनाता है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि , “घर में महिलाओं को सशक्त बनाना पूरे परिवार को मजबूत बनाता है। इससे समाज और देश मजबूत होते हैं। अतीत में बहनों और बेटियों को बहुत संघर्ष करना पड़ा। काशी की आप बहनों ने भी कई कठिनाइयों का सामना किया है। बेटियों को अक्सर कई सवालों का सामना करना पड़ता था। आप क्या कर रही हैं? इससे आपको क्या मिलेगा? आपको इसकी क्या जरूरत है?… और कभी-कभी तो सवाल भी नहीं पूछे जाते थे। सीधे-सीधे आदेश दे दिए जाते थे कि यह आपकी क्षमता से परे है। देश की अधिकांश बहनों और बेटियों ने इसी तरह के अनुभव किए हैं। जब मैं 25 साल पहले गुजरात का मुख्यमंत्री बना, तो मैंने सबसे पहले इन रूढ़ियों को तोड़ा। उस दौरान लड़कियों के लिए दो प्रमुख योजनाएं शुरू की गईं। एक थी शाला प्रवेशोत्सव, जिसका उद्देश्य लड़कियों को स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित करना था, ताकि अधिक लड़कियां स्कूल जाएं और बीच में पढ़ाई न छोड़ें, और दूसरी थी मुख्यमंत्री कन्या केलवानी निधि योजना (एमकेकेएन), जिसका उद्देश्य लड़कियों की स्कूल फीस में मदद करना था। तब से लेकर आज तक, हमारी सरकार की नीतियों में महिलाओं के कल्याण को लगातार सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।” 2014 में, जब आपने हमें सेवा करने का अवसर दिया, तब देश में 12 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ था”

भीषण गर्मी के बावजूद काशी की महिलाओं का उत्साह वंदनीय : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद काशी की महिलाओं का उत्साह वंदनीय है। पिछले 12 वर्षों में नारी सुरक्षा और सम्मान को जिस संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगे बढ़ाया है, उसे रोकने का प्रयास विपक्ष, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और उनके सहयोगी गठबंधन द्वारा किया गया। इस तरह की नकारात्मक सोच के खिलाफ देश में आक्रोश है। आज आधी आबादी के बीच जो आक्रोश दिखाई दे रहा है, वह विपक्ष के नकारात्मक रवैये की प्रतिक्रिया है। वहीं यह आभार भी व्यक्त किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य हुआ है। बड़ी संख्या में महिलाएं प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके स्वागत में शामिल हो रही हैं, जो प्रमाण है कि देश की आधी आबादी पूरी मजबूती के साथ उनके विजन और योजनाओं के साथ खड़ी है। पीएम नरेन्द्र मोदी के विजन के चलते देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री हमेशा कहते हैं कि देश के अंदर सिर्फ चार जातियां हैं-नारी, गरीब और युवा और अन्नदाता। काशी के बारे में जो धारणा थी वह बदलती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 11-12 वर्ष में काशी पूरी दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। काशी जिस शिव की, बाबा विश्वनाथ की शाश्वत चेतना का केंद्र बिंदु थी, वह फिर से काशी विश्वनाथ धाम के रूप में हमें देखने को मिली है। विरासत और विकास का वह अद्भुत समन्वय न केवल काशी में उत्तर प्रदेश में और पूरे देश के अंदर दिखाई दे रहा है।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍िति‍न नवीन ने सभा को संबोध‍ित क‍िया

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष न‍ित‍िन नवीन ने सम्‍मेलन के दौरान मंच को संभाला तो काशी की मह‍िमा का बखान क‍िया तो नारी वंदन की सरकार की पहल को भी मंच से मह‍िलाओं के सामने रूपरेखा प्रस्‍तुत की।

बरेका में उत्‍साह, पीएम देंगे अरबों की योजनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो वह एयरपोर्ट से ही हेलीकाप्टर से बरेका रवाना हो गए। वहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल ने पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री शाम पांच बजे बरेका इंटर कालेज के मैदान में ‘जनआक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। साथ ही 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम दो बनारस से पुणे और अयोध्या से मुंबई के बीच चलने वालीं दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं आयोजन को लेकर बरेका में लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here