ईद 2027 को सलमान खान और प्रभास का क्लैश होने वाला था. हालांकि, अब खबरें हैं कि ये क्लैश टल सकता है. प्रभास की फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है.सलमान खान ईद पर फिल्में रिलीज करने के लिए जाने जाते हैं. ईद 2027 पर सलमान खान की एक्शन एंटरटेनर आने वाली है. इस फिल्म को वमशी पैदिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं. पहले खबरें थीं कि सलमान की फिल्म का क्लैश संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से होने वाला है. हालांकि, अब खबरें हैं कि ये क्लैश टल सकता है.










