Gautam Gambhir: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम गंभीर के पूरे ‘मास्टरप्लान’ की पोल खुलती नजर आ रही है.गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया. अक्सर देखा जाता है कि कैमरा ड्रेगिंस रूम की तरफ घूमता है, जहां खिलाड़ी कुछ न कुछ अटपटी हरकत करते हुए कैद हो जाते हैं. लेकिन इस बार तो कैमरा घूमने से गंभीर के पूरे ‘मास्टरप्लान’ की ही पोल खुल गई.
