JPSC Exam: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि अब जब झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश आ गया है या उनका डायरेक्टिव आ गया तो हम समझते हैं कि झारखंड सरकार उस पर फिर से विचार करेगी.झारखंड हाई कोर्ट ने JPSC की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं और नियुक्तियां को रद्द करने के हेमंत सोरेन की सरकार के फैसले पर रोक लगा दी. इस पर कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये कोर्ट का फैसला है, तो वो झारखंड सरकार को मानना ही पड़ेगा.









