बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत

छत्रपति संभाजीनगर के खवड्या पहाड़ पर सुसाइड करने पहुंचे बेटे को बचाने की कोशिश में पिता चट्टान से गिरे. पति और बेटे को आंखों के सामने गिरता देख मां ने भी लगाई छलांग. तीनों की दर्दनाक मौत हो गई.महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिल दहला देने वाली और बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. शहर के तीसगांव इलाके में स्थित प्रसिद्ध खवड्या पहाड़ से गिरकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई. पिता की डांट से नाराज होकर 18 साल का बेटा सुसाइड करने के इरादे से पहाड़ पर पहुंच गया था. उसे बचाने की कोशिश में पिता पहाड़ से नीचे गिर गए, और पति-बेटे को आंखों के सामने मरता देख सदमे में मां ने भी चट्टान से छलांग लगा दी. इस खौफनाक हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे राज्य को सन्न कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here