नेपाल बाढ़ में 300 से ज्यादा भारतीय लापता, किस राज्य के कितने? पूरा अपडेट

नेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. नेपाल के विदेश मंत्री के मुताबिक करीब 300 भारतीय भी लापता हैंनेपाल में भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 162 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. वहीं, 800 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं. नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद सैकड़ों पर्यटकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है. नेपाल के विदेश मंत्री ने दावा किया है कि भारत के करीब 300 लोग भी लापता हैं. लापता भारतीयों में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कई श्रद्धालु भी शामिल हैं. इसके अलावा सैकड़ों लोग नेपाल के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here