Nepal Floods: नेपाल में आई बाढ़ का दोषी चीन को बताया जा रहा है. आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे की वजह. Nepal Floods: नेपाल चीन सीमा के पास आई भयानक बाढ़ और जमीन खिसकने की घटना ने तिब्बत में हो रहे पर्यावरण बदलाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रसुवागढ़ी-केरुंग इलाके में भारी बाढ़ और तबाही देखने को मिली है जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जाने की खबर है. इस आपदा के बीच विशेषज्ञ और पर्यावरणविद इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या तिब्बत में बड़े पैमाने पर निर्माण और पर्यावरण में दखलंदाजी से नेपाल जैसे निचले हिमालयी इलाकों के लिए खतरा बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कि आखिर चीन ने ऐसा क्या किया जिसका अंजाम नेपाल को भुगतना पड़ रहा है.
