BRICS समिट: 500 से ज्यादा CCTV, 15000 जवान…, अभेद्य किले में तब्दील होगी दिल्ली

गणमान्य व्यक्तियों की आवाजाही पर लगातार नजर रखी जाएगी और उनके कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किए जाएंगे.ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस ने बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है. इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में करीब 15,000 पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की 200 कंपनियों को तैनात किया जाएगा. यह जानकारी दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को दी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विशेष पुलिस आयुक्त (सुरक्षा प्रभाग) मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो और गणमान्य व्यक्तियों को अधिकतम सुरक्षा मिल सके, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here