IND vs AFG: आज 250 भी पड़ जाएंगे कम, अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम

India vs Afghanistan T20: आज भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां 265 का टारगेट भी सफलतापूर्वक चेज हो चुका है.अरुण जेटली स्टेडियम की बाउंड्री बहुत बड़ी नहीं हैं, इसलिए यहां विशालकाय स्कोर बनते रहे हैं. आज भारत और अफगानिस्तान का पहला टी20 इसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां रनों का अंबार लग सकता है. इस मैदान के आंकड़े कुछ ऐसे हैं कि पहले बैटिंग करने वाली टीम 250 रन भी बना ले, तो वह टारगेट भी सुरक्षित नहीं होगा. आज वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाजों को मौका मिला तो खूब सारे रन ठोक सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here