Mirzapur the Movie Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दबदबा देखने के लिए मिल रहा है. ऐसे में अब मूवी का दुनियाभर में डंका बजा है और इसने 6 फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई है. प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ के जैसे ही इस पर बनी फिल्म पर भी लोगों ने खूब प्यार लुटाया है, जिसका फायदा सीधे तौर पर इसे बॉक्स ऑफिस पर मिलता दिखा है. अब इसकी रिलीज को 15 दिनों का वक्त हो गया है और अब भी इसका रौला दुनियाभर में बरकरार है. 300 करोड़ का आंकड़ा पार करती कि उससे पहले इसने टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.










