राष्ट्रपति के रुख से आश्चर्यचकित हूं’, ज्ञापन सौंपने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को विपक्ष का प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को ज्ञापन सौंपने जाएगा. उन्होंने कहा कि वह वोट चोरी के सबूत राष्ट्रपति को सौंपेंगे.इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति भवन में हुई बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक ज्ञापन सौंपा. राष्ट्रपति भवन से बाहर आकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को विपक्ष सुप्रीम कोर्ट जाएगा. उन्होंने कहा, “अभी राष्ट्रपति के साथ हमारी मुलाकात हुई. एक प्रकार से मैं आश्चर्यचकित रह गया क्योंकि जब हमने राष्ट्रपति को वोट चोरी और चुनाव चोरी के बारे में बताया तो हिंदुस्तान की राष्ट्रपति ने इंकार नहीं किया. हिंदुस्तान की राष्ट्रपति ने ये नहीं कहा कि चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं, उन्होंने उलटा हमसे कहा कि आप सबूत हमारे पास लेकर आइए.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here