IND vs WI 3rd T20 Highlights: भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने इस बार रांची वाली गलती नहीं दोहराई और कैरेबियाई बल्लेबाजों को शुरू से ही फंसाए रखा. 14 रनों की इस जीत के बलबूते टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. इस बार शाई होप और शेरफेन रदरफोर्ड अपना जादू नहीं बिखेर पाए, लेकिन नमन धीर और अर्शदीप सिंह को छोड़कर टीम इंडिया के अन्य बॉलर्स ने बहुत कसी हुई गेंदबाजी की.










