इंडिया गेट पर धरना दे रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता से राहुल गांधी ने मुलाकात की. उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं. अंकिता भंडारी का परिवार दुष्यंत गौतम को गवर्नर बनाने का विरोध कर रहा है.कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार रात इंडिया गेट पहुंचे और वहां धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से मुलाकात की. अंकिता के परिवार ने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के बीजेपी के फैसले का विरोध किया है.










