नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस

लखनऊ में सपा दफ़्तर के सामने नवरात्रि पर एक ख़ास पोस्टर लगाया गया है, जिसमें सपा सरकार में शुरू की गई महिला सशक्तिकरण को लेकर योजनाओं का जिक्र है. ये पोस्टर सपा नेता हिमांशु द्विवेदी ने लगाए हैं.शारदीय नवरात्रि उत्सव के अवसर पर राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ़्तर के सामने एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है जो चर्चा में आ गया है. सपा दफ्तर के बाहर नवरात्रि पर मां दुर्गा की तस्वीर के साथ बड़ा सा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर सपा सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का जिक्र किया गया है. इस पोस्टर को महिला वोटरों को साधने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here