Gold-Silver Price Crash: त्योहारी सीजन के बीच सोने और चांदी के दामों में बड़ा क्रैश आ गया .इंटरनेशनल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बाद घरेलू बाजार में सोना-चांदी धड़ाम हो गए हैं. जानें दिल्ली, मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज क्या है भाव.Gold Silver Price Today, 22 October: अगर आप त्योहारों के इस सीजन में सोने या चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आज खरीदारी का सुनहरा मौका है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. घरेलू बाजार में सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.03 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई. ऐसे में जान लीजिए कि आज दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत बड़े शहरों में 22 और 24 कैरेट सोना के साथ -साथ चांदी किस भाव पर बिक रही है.MCX पर सोना-चांदी कितना टूटा?सुबह करीब 11 बजे MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,771 रुपये यानी 1.21% गिरकर 1,44,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इसका पिछला बंद भाव 1,46,079 रुपये था. कारोबार के दौरान सोना 1,44,196 रुपये तक गिरा, जो दिन का निचला स्तर रहा.वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 5,521 रुपये यानी 2.64% टूटकर 2,03,647 रुपये प्रति किलो पर आ गई. पिछले बंद भाव 2,09,168 रुपये के मुकाबले यह 2,06,000 रुपये पर खुली और दिन में 2,03,520 रुपये तक फिसल गई. चांदी में एक समय 5,648 रुपये यानी 2.70% की गिरावट दर्ज की गई.पिछले सप्ताह MCX पर सोना 3,581 रुपये यानी 2.4% और चांदी 14,568 रुपये यानी 6.4% गिर गई थी.ग्लोबल मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर हुआ धड़ामकॉमेक्स पर गुरुवार सुबह सोना 1.05% गिरकर 4,106.40 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.24% टूटकर 56.42 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) का अनुमान है कि दबाव जारी रहने पर सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है. भारतीय करेंसी में यह करीब 1.12 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बराबर होगा.









