263 करोड़ गावस्कर की नेटवर्थ, 4.17 करोड़ आईपीएल फीस, स्टार्ट-अप में हिस्सेदारी, जानें कमाई के कुल स्रोत

सुनील गावस्कर का करियर 1977 में तब शुरू हुआ, तब खिलाड़ियों को नाममात्र की फीस मिली थी, लेकिन पिछले करीब 39-40 साल के सफर में कमेंट्री, ब्रॉडकास्टिंग और बाकी व्यवसायों से सनी ने अच्छी-खासी संपत्ति खड़ी की हैभारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर अपने समय ही नहीं, बल्कि खेल के महानतम बल्लेबाजों में एक गिने जाते हैं. सनी ने अगली पीढ़ी को बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि खेल बिजनेस को भी गढ़ना सिखाया. गावस्कर ने जो व्यवसाय शुरू किए, वह आगे भी खिलाड़ियों के लिए आजीविका बनाने और इसमें नए मानक स्थापित करने में मदद की. चाहे वह लेखन हो, कमेंट्री हो, या फिर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट या फिर कोई और दूसरा पेशा. कुल मिलाकर गावस्कर तूफानी गेंदबाजों से लोहा लेते हुए क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि व्यापार में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. चलिए आज हमारी सीरीज में जानिए की गावस्कर की कुल नेटवर्थ= (कुल संपत्ति-कुल देनदारी) कितनी है. गावस्कर की कहां-कहां प्रॉपर्टी हैं, उनकी स्टार्ट-अप में कुल कितनी हिस्सेदारी है और कहां-कहां से उन्हें कितनी कमाई होती है, आदि.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here